खैरना : पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, धड़ाधड़ किए चालान
सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/खैरना। पुलिस ने बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बगैर सत्यापन के रह रहे लोगों का चालान भी किया गया।
ADVERTISEMENTS
खैरना : पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, धड़ाधड़ किए चालान
चौकी खैरना क्षेत्र गरमपानी, छड़ा, नावली आदि स्थानों में बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों, किराएदारो एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें सत्यापन न करे जाने पर 83 पुलिस अधिनियम के तहत तीन संस्थाओं के 10—10 हजार के कोर्ट चालान व एक संस्थान का नगद 5 हजार का चालान किया गया तथा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत पांच व्यक्तियों के चालान किए गए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।