HomeUttarakhandAlmoraOne Health Mission: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, मुख्य भूमिका का निर्वहन

One Health Mission: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, मुख्य भूमिका का निर्वहन

केंद्रीय प्रयोगशाला को भेजेगा रिपोर्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों पर राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मेडिकल कालेज अल्मोड़ा का माइक्रोबायोलॉजी विभाग ऐसे रोगों की जांच एवं उपचार के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
One Health Mission: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, मुख्य भूमिका का निर्वहन
One Health Mission: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, मुख्य भूमिका का निर्वहन

उल्लेखनीय है कि जिन बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जा रही है। उनमें स्क्रब टाइफ़स, लेप्टो स्पायिरा व ब्रुसेला शामिल हैं। सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कालेज के बेस चिकित्सालय में अल्मोडा जनपद के प्रमुख राजकीय चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सकों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ उषा रावत, डॉ उर्मिला पलड़िया, डॉ बिनय कुमार, डॉ शैलेंद्र भंडारी एवम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ विक्रांत नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका का निर्वहन कर रहा है और कुमाऊँ मंडल के समस्त जिलों से आने वाले मामलों पर नज़र रखते हुए केंद्रीय प्रयोगशाला को रिपोर्ट करेगा। उत्तराखंड में श्रीनगर और अल्मोड़ा में इस कार्यक्रम के क्षेत्रीय केंद्र संचालित किये गए हैं।

डॉ अमित कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम को समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए पशुओं से मनुष्यों मे फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी और उपचार करने वाले चिकित्सकों को ऐसे मामलों पर संवेदनशील रहने का आह्वाहन किया।

कार्यशाला में उत्तराखंड में इस कार्यक्रम के महत्व एवं आवश्यकता पर डॉ रवि सैनी, डॉ भैया लाल, डॉ आशीष जैन,उप नर्सिंग अधिक्षिका अनुगृह चंद, ने प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला का संचालन चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता हेम बहुगुणा ने किया उन्होंने परियोजना से सम्बन्धित सोसियोइकॉनॉमिक आंकड़ों के संग्रह पर मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में वरिष्ठ संकाय सदस्यों, सीनियर रेजिडेंट, मेडिकल ऑफिसर, जुनियर रेजिडेंट, नर्सिंग इंचार्ज, परियोजना की टेकनिशियन कविता शाही, डीइओ प्रिया, चेतन पंत, रजनी, एकता आदि ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments