HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ा 10 लाख से अधिक का गांजा,...

ब्रेकिंग : अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ा 10 लाख से अधिक का गांजा, दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को दबोचा है, इनके पास से पुलिस को 43.580 kg गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत 10.89 लाख से अधिक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

आज गुरुवार तड़के थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौड़ीघट्टी तिराहे पर चेकिंग के दौरान ब्रिजा कार संख्या- UP15-CY-4078 को चैक किया गया तो चालक राजेन्द्र सिंह व उसका साथी गौरव सैनी के कब्जे से 43.580 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, दोनों को मौके पर गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे।

अभियुक्तगणों का नाम व पता –

1- राजेन्द्र सिंह पुत्र लोकपाल सिंह निवासी दडियाल थाना टांडा रामपुर
2- गौरव सैनी पुत्र रघुवीर सैनी निवासी हल्दुवा लम्बरदारपुरी, रामनगर

भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, अपर उ.नि. मोहन चन्द्रा, हेड कानि. हरजिंदर सिंह, कानि. जगदीश चंद्र शामिल रहे। एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments