सल्ट/अल्मोड़ा। यहां सल्ट क्षेत्र अंतर्गत एक मारुति सुजुकी ईको वैन रापड़—गंगोड़ मार्ग में अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। संयोग से वैन खाई में गिरते वक्त एक पेड़ से टकरा वही अटक गई, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारूति सुजुकी संख्या यूके 04 टीए 2649 लेकर चालक बागम्भर सिंह निवासी ग्राम टानि, सिनौला, सल्ट गंगोड़ के लिए निकला था। बीती देर शाम अचानक वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार वाहन सड़क मार्ग पर एक ओर लगे पैराफिट से टकराते हुए सड़क से नीचे की ओर गिर गया। संयोग से एक पेड़ से वाहन टकरा वही अटक गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।