डेंजर जोन क्वारब : धूल के उड़ते गुबार से गुजरना मुश्किल
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में स्थित क्वारब पुल के पास हर तरफ उठते धूल—मिट्टी के गुबार से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से खतरे का सबब बने इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं का अंदेशा अब भी बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार क्वारब डेंजर जोन में हाल—फिलहाल वाहन तो चल रहे हैं, लेकिन सड़क की हालत बहुत खराब है। भारी वाहन गुजरते ही यहां मिट्टी और धूल का गुबार उठ जाता है। यदि किसी बड़े वाहन के पीछे कोई दोपहिया चालक हो तो उसकी हाल बहुत खराब हो रही है। कई वाहन चालक तो यहां रपट भी जा रहे हैं।
इधर अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन के पास पानी का छिड़काव करवाया जायेगा। जिसके बाद यहां धूल आदि नहीं उठ पायेगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।