भीमताल : स्कूटी पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, थाने उठा ले गई पुलिस
ADVERTISEMENTS
CNE NEWS/भीमताल क्षेत्र में एक युवक को सोशल मीडिया के लिए स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक की स्कूटी सीज करने के साथ ही चालान की वसूली भी की।
स्टंटबाजी पड़ी महंगी : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक द्वारा भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी किए जाने शिकायत मिली। जिस पर थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मो. साबिर पुत्र मो. ज़ाकिर निवासी गोरखपुर भीमताल जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष को थाने लाया गया।
आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या UK04AF4693 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया। युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।