HomeUttarakhandNainitalराइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

राइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में एन०एस०एस० विशेष शिविर का शुभारम्भ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने शिवरार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल, पीटीए अध्यक्ष मनोज दानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष अनूप सिंह जीना, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल दत्त कांडपाल व भारतेन्दु पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों द्वारा स्वयंसेवियों के ज्ञानार्जन व उत्साहवर्धन हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज गैड़ा द्वारा किया।

राइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ
राइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम अधिकारी हेमा सती द्वारा सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता बी.के. सिंह द्वारा स्वयंसेवियों को विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कुंदन सिंह जीना अधिकार मित्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में स्वयं सेवियों को जागरूक किया।

राइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ
राइंका ढोकाने में एन.एस.एस. शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्वान गुरूजनों द्वारा सहयोग प्रदान किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद द्वारा स्वयं सेवियों को आत्मविश्वास, धैर्य व संयम की महत्ता के साथ स्व अनुशासन को अपना कर शिविर के सफल संचालन हेतु प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments