HomeUttarakhandBageshwarशिक्षकों की लंबित मांगों को तत्काल करें निस्तारण, अन्यथा आंदोलन

शिक्षकों की लंबित मांगों को तत्काल करें निस्तारण, अन्यथा आंदोलन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को शिक्षक संघ ने जिला शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पदोन्नित के लिए शिक्षकों की वरीयता सूची जारी करें, ताकि समय से आपत्ति का निस्तारण किया जा सके। जूनियर में प्रध्यानाध्यापक, सहायक अध्यापक के रिक्त पद पर पदोन्नति दुर्गम विद्यालयों में ही की जाए, ताकि वर्षाें से दुर्गम में सेवा कर रहे शिक्षकों का स्थानांतरण सुगम में हो सके।

समग्र शिक्षा के तहत विभिन्न निर्माण कार्य का अवशेष धनरशि का भुगतान नहीं हो सका हे। तीनों विकासखंडों के शिक्षकों के अवेशष धनराशि का भी भुगतान किया जाए। राजूहा लोहागढ़ी में नियुक्त कृष्ण सिंह भंडारी के वेतनमान 17149 के अवशेष एरियर का प्रकरण निस्तारित करें। जूहा बिमौला की हंसी गोस्वामी के पदोन्नित एवं चयन वेतनमान का एरियर नहीं मिला है।

तिमलाबगड़ के महिमन सिंह बड़ती के अवशेष देयक लटके हैं। किसी कारणवश कोई विद्यालय बंद होता है तो शिक्षकों को निकटस्थ विद्यालयों में समायोजित करें। डायट एवं अन्य संस्थाओं में फरवरी व मार्च माह में प्रशिक्षण आयोजित नहीं किए जाएं। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त मंत्री दीपेंद्र भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष पूरन भट्ट, सुरेंद्र सिंह राठौर, जीवन सिंह दोसाद आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments