HomeUttarakhandAlmoraविफलताओं के तीन साल का जश्न मना रही है भाजपा : भूपेंद्र...

विफलताओं के तीन साल का जश्न मना रही है भाजपा : भूपेंद्र सिंह भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी सफलता का नहीं, विफलताओं का जश्न मना रही है। प्रदेश भर में भाजपा सरकार की विफलताओं के स्मारक मौजूद है, जिन पर सरकार मुंह फेर कर बैठी है, ऐसे में सरकार के तीन साल पूरे होने पर आम जनता में कोई उत्साह नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में, जहां भाजपा यह जश्न मना रही है, वहां कांग्रेस की सरकार के समय के स्थापित कई ऐतिहासिक कार्यों पर आज भाजपा सरकार कुंडली मार कर बैठी है। ऐतिहासिक अल्मोड़ा बैराज की सफाई के लिए सरकार ने अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है। जिले के आई.एस.बी.टी. का भी तक संचालन नहीं हो पाया है।

भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोधिया के पास फूड क्राफ्टिंग इंस्टीट्यूट अभी तक संचालन की राह देख रहा है, जागेश्वर मै हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उनयन केंद्र का कार्य रोकने का काम भाजपा ने किया है।आवासीय विश्वविद्यालय अपना अस्तित्व खो चुका है। ऐसे में भाजपा का अपनी सरकार के तीन साल का जश्न मनाना अल्मोड़ा जिले समेत प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।

महिलाओं के प्रति सोच दृष्टिगोचर

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भर में महिला अपराध के अधिकतर मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका रही हे, जिससे भाजपा की संस्कृति और महिलाओं के प्रति सोच दृष्टिगोचर होती है। भाजपा महिला अपराधों में नंबर वन बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया की कार्यशैली भी सोचनीय है क्यों कि उनके द्वारा अभी तक इन अपराधियों के प्रति कड़ा रुख नहीं अपनाया गया है।

उन्होंने भाजपा को पहाड़ विरोधी करार दिया और कहा कि भाजपा का हर बड़ा नेता पहाड़ विरोधी बयान देता हैं जिससे उनका पहाड़ के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार स्पष्ट है। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल प्रदेश को गर्त में ले जाने वाले साबित हुए हैं, इन तीन सालों में देश भर में प्रदेश की साख कम हुई है, प्रदेश की जनता निराश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से सरकार के तीन साल की विफलताओं को प्रदेश की जनता के सामने रखेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments