HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पाक कला में निपुण भोजन माताएं हुई पुरस्कृत, नगद पुरस्कार

अल्मोड़ा : पाक कला में निपुण भोजन माताएं हुई पुरस्कृत, नगद पुरस्कार

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

ADVERTISEMENTSAd Ad

राजकीय विद्यालय में कार्यरत भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पालीगुणादित्य की चंपा देवी प्रथम रहीं। इसके अलावा आदर्श प्राथमिक विद्यालय बिना की बसंती देवी द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनीआगर की देवकी देवी तृतीय रहीं। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं भोजन माताओं को क्रमश: 1500, 1000 और 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य व जिला परियोजना कार्यालय के आदेशों के अनुपालन में बीआरसी धौलादेवी में भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट ने किया।

उन्होंने पीएम पोषण योजना को बच्चों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण बताया। भोजन माताओं से कहा कि खाना बनाते समय साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। जरा सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर डाल सकती है।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों के अलावा 200 रुपये प्रति सांत्वना पुरस्कार गंगा देवी, भगवती भट्ट, शांति देवी व भावना साह को मिला। ब्ला​क योजना प्रभारी आशीष बनौला द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। संचालन हेम चंद्र भट्ट ने किया। प्रभारी समन्वयक लधौली दिनेश चंद्र आर्या ने खास सहयोग किया। प्रतियोगिता के निर्णायल मंडल में गंगा सिंह बगड़वाल, मदन लाल, पूनम भोज, प्रीति लोहनी, आशीष बनौला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments