बीच बाजार में तमाशा कर रहे युवक का पुलिस ने उतारा नशा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बाजार में नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे युवक का धौलछीना पुलिस टीम ने नशा उतार दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार किया और हवालात पहुंचा दिया।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार गत दिवस बुधवार को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति धौलछीना बाजार में शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है। जिस पर धौलछीना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस द्वारा शोर—शराबा कर रहे युवक को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह मानने के बजाए और ज्यादा उत्तेजित हो गया। जिस पर अपर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कुन्दन लाल, कांस्टेबल रवि कुमार ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।
जिसके बाद धौलछीना पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज सिंह मेहता को धारा 126/ 135/170 बी. एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।