HomeUttarakhandAlmoraयूनिफाइड पेंशन योजना छलावा करार, कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोध

यूनिफाइड पेंशन योजना छलावा करार, कर्मचारी संगठनों ने जताया विरोध

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने से जा रही यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) का कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताते इसे छलावा करार दिया है। यूपीएस के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एनएमओपीएस के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य डीके जोशी ने कहा कि सरकार ने राज्य कर्मियों के साथ दोबारा छलावा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के बजाए एक और पेंशन योजना यूपीएस की अधिसूचना जारी कर दी है, जो कि सरासर अन्याय है। पुरानी पेंशन बहाल न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।

कार्मिक विरोध स्वरुप एक अप्रैल को अपने कार्य स्थल पर काला फीता बांधकर कार्य कर काला दिवस मनाएंगे। जोशी ने कहा कि यूपीएस भी एनपीएस की तरह बाजार आधारित योजना है। इसमें कार्मिक अपने वेतन से दस फीसदी अंशदान जमा करेगा। यूपीएस में कार्मिक यदि आंशिक निकासी करता है तो सरकार द्वारा तय पैर्टन से अलग पैटर्न चुना जाएगा तो सुनिश्चित पेंशन का प्रावधान नहीं है।

25 वर्ष की सेवा पूरी न करने वालेे कार्मिक को आनुपातिक भुगतान की बात हो रही है। किसी कार्मिक की दस वर्ष से कम सेवा पर यूपीएस में कोई भी वित्तीय प्रावधान का जिक्र न होना सरासर गलत है। ग्रेच्यूटी और कम्यूनेशन का भी प्रावधान न रखना कार्मिकों के साथ धोखा है। कहा कि प्रदेश सरकार के नई पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन (ओपीएस) दोबारा लागू करने की मांग करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य कर्मियों के साथ दोबारा छलावा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के बजाए एक और पेंशन योजना यूपीएस की अधिसूचना जारी कर दी है, जो कि सरासर अन्याय है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments