HomeCovid-19हेल्थ बुलेटिन : कोरोना से जंग जीतने वालों को संख्या हुई 34,...

हेल्थ बुलेटिन : कोरोना से जंग जीतने वालों को संख्या हुई 34, एक महिला आज मिली करोना संक्रमित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ बुलेटिन जारी हो गया है। बुलेटिन में आज एम्स चिकित्सालय में पाजिटिव पाई गई महिला के कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके अलावा बताया गया है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या आज प्रदेश में 34 हो गई है। सूबे में कोरोना की वजह से एक भी व्यक्ति की जान अब तक नहीं गई है। बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा से आज एक सैंपल निगेटिव पाया गया। देहरादून के 114 सैंपल निगेटिव पाए गए।

लेटेस्ट ख़बर के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
DgdwsJJqlSTGKfpD5GJ6vb

हरिद्वार के 44 और नैनीताल के 22 सेंपल निगेटिव पाए गए। उधम सिंह नगर के 64 सेंपल निगेटिव पाए गए। इस प्रकार आज तक प्रदेश में कुल 52 करोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से 34 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। आज ही नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र की एक महिला पर कोरोना का टेस्ट पाजिटिव पाया गया। यह महिला ब्रेन स्टोक के कारण एम्स में भर्ती की गई थी। देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और नैनीताल में एक कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए गए हैं।

देखे पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments