रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

मां ने डेढ़ साल के बेटे के साथ पेट्रोल डालकर आग लगाई

0
मां ने डेढ़ साल के बेटे के साथ पेट्रोल डालकर आग लगाई

UP News | झांसी में रविवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे साथ सुसाइड कर लिया। वह किचन में खाना बना रही थी। तभी महिला ने अपने और बेटे के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इससे पूजा कुशवाहा (23) और उसका डेढ़ साल का बेटा राज जिंदा जल गए। घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सास, ससुर और पति को हिरासत में लिया है। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव की है।

पूजा कुशवाहा बरुआमाफ गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 4 साल पहले कौशल कुशवाहा से हुई थी। मृतका के पिता कोटरा गांव निवासी लखनलाल ने बताया- हमने 10 लाख रुपए की पूजा की शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से ही बेटी को परेशान करने लगे। उन्होंने बताया- अभी पूजा की छोटी बहन की शादी बरुआसागर तय की गई। दो फरवरी को सगाई में पूजा आई थी। तब उसके पति ने ताने मारे। बोला- छोटी बहन को ज्यादा दहेज दिया जा रहा है। घर ले जाकर भी प्रताड़ित किया। ससुराल वाले पैसे और कार की डिमांड कर रहे थे।

40 लीटर डीजल डालकर जलाया

पिता ने बताया- नाती राज को बुखार आ रहा था, लेकिन पूजा के ससुराल वाले उसका इलाज नहीं करा रहे थे। तब छोटे भाई अशोक को पूजा के ससुराल भेजा। अशोक नाती को अस्पताल ले गया। इलाज कराकर आया तो उसने पूजा को मायके भेजने के लिए कहा। लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया। कहा कि अब ये एक साथ ही जाएगी। आज सुबह सूचना मिली कि पूजा और नाती की मौत हो गई।

पूजा के चाचा अशोक और पिता लखनलाल ने कहा कि ससुराल वालों ने पूजा की हत्या की। इसके बाद 40 लीटर डीजल डालकर आग लगा दी। फिर बाहर से कुंडी बंद करके भाग गए। इससे पूजा और उसके बेटे की मौत हो गई। बेटा पूरी तरह से जल गया। उसका हाथ-पैर तक राख हो गए। सिर्फ धड़ मिला है।

पुलिस का कहना है कि कौशल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया- थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम बरूआमाफ में एक महिला व उसके बेटे की आग लगने से जलकर मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सुनीता विलियम्स को लेने स्पेस स्टेशन पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट

ADVERTISEMENTS