सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीतनगर के समीप एक किशोर की सरयू नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।








ADVERTISEMENTS
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक सरयू नदी में जीतनगर निवासी हर्षित जोशी उम्र 14 साल पुत्र केवलानन्द जोशी बुधवार को सरयू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

सूचना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS

