HomeBreaking Newsबागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें

बागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर जिले को हेली सेवा Heli Sewa के रूप में एक नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देहरादून-बागेश्वर-देहरादून और बागेश्वर हल्द्वानी-बागेश्वर हेली सेवा का वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

बागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें
बागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें

यह महत्वपूर्ण सेवा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) के तत्वावधान में उड़ान योजना के तहत शुरू की गई है। हेली सेवा नागरिकों और पर्यटकों दोनों के लिए सुविधाजनक होगी। मेला डूंगरी गरुड़ स्थित हैलीपैड पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने देहरादून से आए पहले यात्रियों के जत्थे एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया।

बागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें
बागेश्वर को मिली हेली सेवा की सौगात, हल्द्वानी—बागेश्वर के बीच नियमित उड़ानें

दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास एवं सुरेश गड़िया ने जिले में हेली सेवा शुरू करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास और आम जनता को देश-दुनिया से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। विधायक पार्वती दास ने कहा कि हेली सेवा का शुभारंभ न केवल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह नागरिकों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक होगी। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि इस सेवा से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

जिलाधिकारी ने हैली सेवा शुरू होने पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हैली सेवा से जिले का पर्यटन तेजी से विकसित होगा,जिससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को भी लाभ पहुंचेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हैली सेवा स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए एक अत्यंत उपयोगी सुविधा साबित होगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में भी यह सेवा नागरिकों के लिए बेहद मददगार सिद्ध होगी।

किराया और समय सारिणी

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) के मुताबिक देहरादून और बागेश्वर (मेला डूंगरी) के बीच प्रतिदिन नियमित उड़ानें संचालित होगी और हल्द्वानी से मेलाडूंगरी तक भी उड़ानें प्रतिदिन उपलब्ध होगी। हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी टिकट यूकाडा द्वारा निर्दिष्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक करनी होगी। बागेश्वर से देहरादून प्रति व्यक्ति 4 हजार और हल्द्वानी से बागेश्वर 3500 रुपया किराया निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, प्रशासक हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, वरिष्ठ नागरिक दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र राठौर, आनंद मेहता, सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम मोनिका, ईई संजय भारती सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तराखंड : चार हेली सेवाओं का शुभारंभ; देहरादून-नैनीताल, हल्द्वानी-बागेश्वर का जानिए किराया

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments