HomeUncategorizedबागेश्वर : खड़िया खदान से पर्यावरण को भारी नुकसान, गांव वालों को...

बागेश्वर : खड़िया खदान से पर्यावरण को भारी नुकसान, गांव वालों को कोई लाभ नहीं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जल्थाकोट के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में पांच खड़िया खदान हैं। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन गांव वालों को कोई लाभ नहीं मिल सका है।

उन्होंने गांव की सुध नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके गांव में पांच खड़िया खदान संचालित हो रही हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं है। खड़िया पट्टाधारकों ने अभी तक कोई विकास गांव में नहीं किया है, ज​बकि सरकार को करोड़ों का राजस्व मिल रहा है। उनके गांव की आबोहवा तक बदल गई है। प्रकृति को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल टंकी की मरम्मत करने, नौलों, धारों का जीर्णोद्धार की मांग की। सुवा देवी जलकुंड तथा गंगानाथ मंदिर का सुंदरीकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जिला न्यास से प्रभावित गांव का विकास कार्य किया जाए। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, नवीन चंद्र, कैलाश चंद्र तिवारी, महेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments