HomeUttarakhandAlmoraपालघर में संतों की निर्मम हत्या की करायें उच्च स्तरीय जांच :...

पालघर में संतों की निर्मम हत्या की करायें उच्च स्तरीय जांच : विहिप

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। महाराष्ट्र के पालघर में तीन संतों की हुई निर्मम हत्या पर विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा इकाई ने तीव्र रोष जाहिर करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक धर्म परायण देश है। इसमें पूज्य संतों पर होने वाले हमले अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने कहा ​कि पालघर में हुए हमले में कल्पवृक्ष गिरी, सुशील गिरी तथा चालक निलेश तेलगड़े को जान से मार दिया गया। उन्होंने कहा कि विहिप भारत के इन महान संतों को श्रद्धांजलि देता है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना करता है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश लोहनी, विहिप जिला गो रक्षा प्रमुख राजेंद्र सिंह कनवाल, जिला संयोजक बजरंग दल संजय भट्ट, नगर संयोजक बजरंग दल विनोद कुमार, नगर सह संयोजक संजय बिष्ट, विहिप जिला उपाध्यक्ष गणेशदत्त जोशी, जिला सहमंत्री मुकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments