HomeUttarakhandAlmoraदुग्ध संघ ने 100 ग्राम डिब्बे में लांच की आंचल छेना रबड़ी,...

दुग्ध संघ ने 100 ग्राम डिब्बे में लांच की आंचल छेना रबड़ी, कीमत 30 रुपये मात्र

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. अल्मोडा ने अपने प्रमुख उत्पाद छेना रबडी को पुनः बाजार में उतारा है। वर्तमान में मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ होने से बाजार से आ रही मांग को ध्यान में रखते हुये दुग्ध संघ द्वारा छेना रबडी को पुनः 100 ग्राम डिब्बे में लांच कर दिया है।

जानकारी देते हुये दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र खोलिया ने बताया कि आँचल छेना रबड़ी को और आकर्षक बनाने के लिए उस पर उपभोक्ताओं एवं दुग्ध एजेंटों हेतु स्कीम भी रखी गयी है। उपभोक्ता द्वारा किसी भी ऑचल दुग्ध विक्रेता से 2 पनीर के पैकेट खरीदने पर एक डिब्बा आंचल छेना रबडी फ्री दी जा रही है। इसी प्रकार आंचल दुग्ध विक्रेता 2 किग्रा पनीर कय करने पर 01 डिब्बा आंचल छेना रबडी फ्री में दी जा रही है।

श्री खोलिया ने सभी दुग्ध उपभोक्ताओं/एजेन्टों से इस शुभ अवसर का लाभ उठाने एवं आंचल की स्वादिष्ठ जायकेदार छेना रबड़ी का स्वाद लेने की अपील की है। खोलिया ने बताया कि बिना स्कीम के भी छेना रबडी आंचल दुग्ध विक्रेता या संस्था के मिल्कबार पर 30.00 प्रति डिब्बा उपलब्ध है। बताया कि लोग अपने घरों पर होने वाले मांगलिक कार्यकमों पर भी Sweet Dish के रुप में स्वाद का जायका छेना रबड़ी का प्रयोग कर सकते हैं, जिसकी डिमांड सस्था के मिल्कबार अथवा आंचल दुग्ध विक्रेता या मोबाइल नंबर — 9412092196/9412344533 पर भी दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments