देघाट : बिना सत्यापन किरायेदार, मकान मालिक पर 05 हजार का चालान
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 30 किरायेदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था, जिसके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नगद 05 रुपये का जुर्माना किया गया।
साथ ही लोगों को हिदायत दी गई कि किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए एक हजार जुर्माना किया गया।
देघाट : बिना सत्यापन किरायेदार, मकान मालिक पर 05 हजार का चालान
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।