HomeBreaking Newsएसएसपी अल्मोड़ा ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 35 लाख का गांजा...

एसएसपी अल्मोड़ा ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 35 लाख का गांजा बरामद

ADVERTISEMENTS

पुलिस टीम को मिला 10 हजार का ईनाम

तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस व एसओजी की टीम ने आज तड़के नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। एसओजी व देघाट टीम ने पिकअप और बलेनो कार से 116 किलो गांजा और भतरौजखान पुलिस ने अल्टो कार से 24 किलो गांजा बरामद 03 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना देघाट व भतरौजखान ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा किया बरामद किया है। जिस पर एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को एसओजी व देघाट पुलिस टीम को 10 हजार के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

एसएसपी अल्मोड़ा ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, एक ही रोज में 35 लाख का गांजा बरामद
एसएसपी अल्मोड़ा ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, एक ही रोज में 35 लाख का गांजा बरामद

उल्लेखनीय है कि एसएसपी अल्मोड़ा देंवेंद्र पिंचा द्वारा नशे के विरुद्ध उठाये जा रहे कड़े एक्शन का परिणाम दिखाई दे रहा हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया है। 40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना भतरौजखान में एक तस्कर गिरफ्तार
थाना भतरौजखान में एक तस्कर गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड गांव के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK01-CA-0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 06 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK20-1017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 02 कट्टों में 31.282 किलोग्राम गांजा (कुल 116.358 किलोग्राम गांजा) बरामद किया। जिसके बाद देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। दोनों वाहनों को सीज किया गया।

तस्करों ने पूछताछ में बताई यह बात

गिरफ्तार नशा तस्करों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी कार इग्निस से रेकी कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी आती देख भाग गये। उक्त गांजे को वह सीम गांव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाया जाता।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

 

  • सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर, कमान थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा
  • खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा

इन दो आरोपियों से बरामद माल की कीमत उनतीस लाख आठ हजार नौ सौ पचास रुपये बताई जा रही है। थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम में थाना देघाट से एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, करुण मिश्रा व अवधेश कुमार तथा एसओजी अल्मोड़ा से कांस्टेबल परवेज अली, चालक नीरज सिंह बिष्ट, थाना देघाट शामिल रहे।

थाना भतरौजखान में एक तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट अल्टो कार चालक निक्कू के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। आरोपी की पहचान निक्कू उम्र 21 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह, पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। उसके पास से कुल 24.095 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी कीमत छः लाख दो हजार तीन सौ पतहत्तर रुपये है। भतरौजखान पुलिस टीम में अ.उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, आनन्द बल्लभ त्रिपाठी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments