HomeUttarakhandAlmoraनैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा

नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा

ADVERTISEMENTS

कश्मीर के लाल चौक तक जायेगी अगली यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। जागेश्वर धाम से सीतापुर के नैमिसारण्य तीर्थ धाम के लिए निकली सनातन धर्म पैदल यात्रा एक माह पश्चात वापस लौट आई है। यात्रा का जागेश्वर धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा
नैमिसारण्य तीर्थ धाम से वापस जागेश्वर लौटी सनातन धर्म पैदल यात्रा

उल्लेखनीय है कि गत 07 जनवरी को निकली सनातन धर्म पैदल यात्रा 7 फरवरी को एक महीने बाद सीतापुर के नैमिसारण्य तीर्थ धाम में पूजा अर्चना कर वापस जागेश्वर धाम पहुंच गयी है। यात्रा संयोजक मोहन चन्द्र भट्ट (लाल बाबा) के तत्वाधान में जागेश्वर धाम से नैमिषारण्य तीर्थ उत्तर प्रदेश के लिये पदयात्रा शुरू हुई थी।

एक माह तक चलने वाली सनातन धर्म जागरण यात्रा के तीर्थयात्री सैकड़ों पड़ावों को पार कर नैमिषारण्य तीर्थ 7 फरवरी को पहुंचे। वहां हवन, पुर्णाहुति व भंडारे के बाद पुनः जागेश्वर धाम लौट आई है। जागेश्वर पहुंचने के बाद नैमिषारण्य से लाये गए सनातनेश्वर महादेव के लिंग की स्थापना पूजा-अर्चना के साथ शीतला माता गुफा में की गयी। संयोजक मोहन चंद्र भट्ट ने बताया अगली यात्रा कश्मीर लाल चौक तक निकाली जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments