गूगल मैप ने कार सवार को खेत में पहुंचाया, मदद करने पहुंचे युवक गाड़ी लूट ले गए

0
गूगल मैप ने कार सवार को खेत में पहुंचाया, मदद करने पहुंचे युवक गाड़ी लूट ले गए

UP News | सहारनपुर में गूगल के गलत लोकेशन बताने के कारण कार सवार खेत में पहुंच गया। बैक करते समय कार फंस गई। रात दो बजे बाइक से जा रहे युवकों से मदद मांगी। बाइक सवार युवक कार लूटकर फरार हो गए।


ADVERTISEMENTS

मामला देवबंद थाना क्षेत्र का है। कार सवार अपने दोस्त से मिलने मुजफ्फरनगर से शामली जा रहा था। रास्ता भटकने पर लोकेशन मंगवाई थी, जिससे खेतों में जाकर फंस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरा मामला जानिए

मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी फिरोज 5 फरवरी को अपने साथी नौशाद के साथ वैगनआर कार से शामली जा रहा था। फिरोज ने बताया- उसे रोहाना टोल पर अपने दोस्त लियाकत से मिलना था। रात करीब 9 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचा तो लियाकत को फोन किया। इस पर लियाकत ने उसे शामली करनाल चौक से सहारनपुर रोड पर चलने को बोला और लोकेशन भेजी। मैं मोबाइल पर लोकेशन लगाकर चलने लगा। गूगल मैप ने उसे खेतों के बीच से होकर जाने वाला रास्ता दिखाया। फिर रात 2 बजे मैंने लियाकत को फोन किया। कहा- मैं रास्ता भटक गया हूं। लियाकत ने वापस हाईवे की तरफ आने को कहा।

फिरोज ने बताया- बैक करते समय कार गेहूं के खेत में फंस गई। कार निकालने की कोशिश ही था, तभी दो लोग बाइक से आ गए। उनसे मदद मांगी, 5 मिनट बाद तीन लोग और आ गए। लोग कार निकालने में मदद करने लगे। एक युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। बाकी कार में पीछे से धक्का लगाने लगे। जैसे ही कार खेत से बाहर निकली आरोपी कार लेकर भाग गया। बाकी आरोपी बाइक से फरार हो गए। कार में उसका मोबाइल फोन था। उसने अपने दूसरे फोन से पुलिस को फोन किया।

घटना की सूचना फिरोज ने डायल-112 पर दी। अब अपने परिजनों के साथ देवबंद थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बीनू सिंह ने बताया- घटनास्थल के आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों का सुराग लगाकर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1