HomeUttarakhandBageshwarसफलता का नहीं कोई शार्टकट, टाइम मैनेजमेंट के साथ बढ़ें आगे :...

सफलता का नहीं कोई शार्टकट, टाइम मैनेजमेंट के साथ बढ़ें आगे : डीएम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला सेवायोजन द्वारा यहां शिक्षा विभाग सभागार में आयोजित करियर काउंसलिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 140 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डीएम आशीष भटगांई ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता के लिए मेहनत तथा किसी भी विषय में निपुणता आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बच्चों का ज्ञानवर्धन करते हुए कहा कि रटने से कार्य सफल नहीं होता, टाइम मैनेजमेंट के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ट्रेडिशनल करियर के अलावा माडर्न करियर अवसर पर बल दिया। साईकोलाजिस्ट डा. वीणा कृष्णन ने मानसिक स्वास्थ्य, रूचियों की मैपिंग, तनाव प्रबंधन, स्व-प्रबंधन पर चर्चा की।

करियर प्रोग्रेशन पर विभिन्न गतिविधियों, मनोवैज्ञानिक परीक्षणोें के माध्यम से विस्तार से व्यावहारिक जानकारी एवं मार्गदर्शन किया। प्रश्नोत्तर सत्र में युवा वर्ग की विभिन्न चुनौतियों से जूझने के लिए स्वयं को मनोवैज्ञानिक स्तर पर तैयार करने पर जोर दिया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, दीप चंद्र जोशी, डा. जितेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments