HomeUttarakhandAlmoraपिकप में भरकर ले जा रहा था 17 सवारियां, पुलिस ने की...

पिकप में भरकर ले जा रहा था 17 सवारियां, पुलिस ने की कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने एक पिकप चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वह माल वाहन में 17 सवारियां भरकर ले जा रहा था, जिससे सभी की जान को खतरा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के आदेशों के अनुक्रम में इन दिनों पुलिस चेकिंग चल रही है। आज थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैण व एसआई संजय जोशी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप चालक माल वाहन में 17 सवारी बैठा कर चलाता हुआ पाया गया। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही उसके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments