आतिशी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, LG सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा भंग की

0
आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, दिल्ली CM का नाम तय करने BJP की मीटिंग

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेटरिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया। हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।

>> नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा भी LG सक्सेना से मिलने पहुंचे है। उनके अलावा बिजवासन सीट से जीतने वाले कैलाश गहलोत भी राज निवास पहुंचे हैं।
>> गांधीनगर से BJP के नवनिर्वाचित विधायक अरविंदर सिंह लवली LG वीके सक्सेना से मिलने पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS