HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : लंबित मांगों पर मुखर हुआ वन बीट अधिकारी व वन...

बागेश्वर : लंबित मांगों पर मुखर हुआ वन बीट अधिकारी व वन आरक्षी संघ

✒️ दस साल में अनिवार्य पदोन्नति सहित कई मांगे लंबित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। दस साल में अनिवार्य पदोन्नति दिए जाने समेत लंबित मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी व वन आरक्षी संघ एक बार फिर से मुखर हो गया है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विभाग तथा सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

संगठनों से जुड़े कर्मचारी शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। अपनी लंबित मांगों यथा नियमावली में संशोधन किए जाने, 10 वर्ष में अनिवार्य पदोन्नति दिए जाने, वन आरक्षी को भर्ती के उपरांत एक स्टार लगाए जाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। इन मांगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही आंदोलन के तहत अपनी बाहों पर काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो उनके द्वारा आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर चंदन राम, कविता, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, प्रवीन कपकोटी, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments