अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा के अल्मोड़ा आगमन पर पत्रकार दिनेश भट्ट ने उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास पर लिखी पुस्तक ‘हिंदी सिनेमा’ भेंट की। सांसद ने श्री भट्ट का आभार जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से उनका यह प्रयास सराहनीय है। यह पुस्तक हिंदी सिनेमा के पुराने व मौजूदा दौर और ख्याति प्राप्त सिनेमा स्टारों के बारे में काफी कुछ जानने और समझने में मददगार है। इधर दिशेन भट्ट ने बताया कि इससे पूर्व वह जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया व पर्यटन विभाग देहरादून को यह पुस्तक भेंट कर चुके हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।