HomeUttar Pradeshपति विदेश गया, प्रेमी की मौत के 2 घंटे बाद प्रेमिका ने...

पति विदेश गया, प्रेमी की मौत के 2 घंटे बाद प्रेमिका ने किया सुसाइड

ADVERTISEMENTS

UP News | उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पहले प्रेमी ने फांसी लगाई। इस बात की खबर लगते ही प्रेमिका ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों ही शादीशुदा थे। घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव की है। प्रेमी ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे, जबकि प्रेमिका ने सुबह 8 बजे के करीब सुसाइड किया है। घटना के बाद प्रेमी की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गई। वो रोते हुए कहती है, अब हम लोग क्या करेंगे, समाज में क्या मुंह दिखाएंगे?

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दो बच्चों की मां सोनम (35) और ट्रैक्टर चालक अरुण कोरी (28) के शव अलग-अलग घरों में फांसी के फंदे से लटके मिले। सोनम के पति दीपू तेली विदेश में काम करते हैं, जबकि अरुण की शादी दो साल पहले सुशील नाम की महिला से हुई थी और उनका एक बेटा है। वहीं प्रेमी ट्रैक्टर चलाता था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। करीब 2 साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। दोनों ही परिवार के लोग इसका विरोध करते थे। गांव में भी उनके रिश्ते को लेकर बात होती थी।

घटना का क्रम यह रहा कि पहले अरुण ने फांसी लगाई और जब यह खबर सोनम को मिली, तो उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना मिलते ही कोतवाल श्याम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का प्राथमिक मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। तीन बच्चों के माता-पिता की इस तरह मौत से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।

सफीपुर थाना प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। गांव वालों से भी बयान लिए गए हैं। दोनों के अफेयर की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

मेयर, पार्षद, चेयरमैन, अध्यक्षों के साथ सभासदों की शपथ ग्रहण तिथि घोषित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments