HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत टाइम्स के संस्थापक जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन, शोक

रानीखेत टाइम्स के संस्थापक जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन, शोक

रानीखेत। वरिष्ठ पत्रकार व रानीखेत टाइम्स के संस्थापक जगदीश तिवारी का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर हर तरफ शोक की लहर फैल गई है। तमाम संगठनों ने शोक सभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रशासक हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, भाष्कर बिष्ट, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी ने शोक व्यक्त किया।

विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि ऐसे स्वतंत्र पत्रकार को हमने खो दिया, जो मौजूदा पीढ़ी को भी बड़ा संदेश दे रहे थे। उन्हें पत्रकार जगत में प्रेरेणा स्वरूप सदैव याद किया जाएगा।

वहीं रानीखेत पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, गोपाल नाथ गोस्वामी, विमल सती, राजेन्द्र बिष्ट, दीप बोरा, किशन राणा, नवीन भट्ट, चंद्र प्रकाश आर्या, सतीश जोशी, संजय जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, चेतन जोशी, कामरान कुरैशी आदि मौजूद रहे। हम सी.एन.ई परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी ‘जग्गा’ के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments