मत दीजिए कैंसर को निमंत्रण ! विश्व कैंसर दिवस पर बच्चों ने दिया संदेश
✒️ रा.प्रा.वि. बमौरी व लॉ कॉलेज लामाचौड़ में कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी।लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन के सहयोग से यहां विश्व कैंसर दिवस स्कूली छात्र—छात्राओं के बीच जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया।
ADVERTISEMENTS
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी व वासुदेश लॉ कॉलेज लामाचौड़ द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान वासुदेव लॉ कॉलेज के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जोशी, एडवोकेट गौरव जोशी द्वारा छात्र—छात्राओं, गुरुजनों व जन को कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षिका सुमन रखोलिया, कविता मेहता, पुष्पांजलि बोरा, निधि बाला, हेमंत रौतेला आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन का आभार जताया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।