HomeBreaking Newsपीएम मोदी शाम 6 बजे करेंगे 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ

पीएम मोदी शाम 6 बजे करेंगे 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ

देहरादून | देश दुनिया की नजरें इस वक्त देवभूमि उत्तराखंड पर हैं, आज 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की अपने इतिहास में पहली बार मेजबानी कर रहा है। प्रदेश की धामी सरकार की इस खेल महोत्सव की हर तैयारी पर बारीक नजर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रधानमंत्री भुवनेश्वर से सीधे देहरादून पहुंचेंगे। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 6 बजे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मोदी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नौकरशाहों के साथ कई मुद्दों पर बैठक भी करेंगे।

4 बजे सीएम और अधिकारियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री शाम 4 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें केदारनाथ निर्माण कार्य, बद्रीनाथ मास्टर प्लान, ऋषिकेश-कर्ण प्रयाग रेल लाइन और देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट की समीक्षा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश में संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारी लेंगे। जिसके लिए स्पोर्ट्स कॉलेज में पीएमओ ऑफिस तैयार किया गया है।

6 बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी – प्रधानमंत्री शाम 6 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 3 घंटे पहले आने के लिए कहा गया है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र भी रखेंगे। कार्यक्रम में जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल प्रॉपर चेकिंग करेंगी।

18 दिन चलेंगे राष्ट्रीय खेल – राष्ट्रीय खेल 14 फरवरी तक 18 दिन चलेंगे। सात शहरों- देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, शिवपुरी और नई टिहरी में होगा। मुख्य आयोजन देहरादून में होगा। इन खेलों में 38 टीम के करीब 10 हजार खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। 2023 में राष्ट्रीय खेल गोवा के पांच शहरों में हुए थे। अंकतालिका में महाराष्ट्र टॉप पर था। 82 गोल्ड, 68 सिल्वर और 80 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। सेना की टीम 124 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर थी। राष्ट्रीय खेल में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

दो किमी तक नो फ्लाइंग जोन – स्टेडियम के आसपास दो किमी का हवाई क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहेगा। यहां ड्रोन उड़ा नहीं सकेंगे। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल पर पानी की बोतल, बैग, खाना ले जाने की परमिशन नहीं है। स्टेडियम के आसपास रूट डायवर्ट रहेगा बड़े वाहनों की नो एंट्री है।

प्रधानमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम

3:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन
3:45 बजे राणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आगमन
4:00 बजे से मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
6:00 बजे करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ
8:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments