HomeBreaking NewsLIVE : 76वां गणतंत्र दिवस; राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा...

LIVE : 76वां गणतंत्र दिवस; राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, 21 तोपों ने सलामी दी

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। 21 तोपों की सलामी दी गई। फिर परेड शुरू हुई। द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची। उनसे पहले पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए। पीएम ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की।

ब्रह्मोस, राफेल, सुखोई और पराक्रमी पिनाका… परेड में दिखा भारतीय सेना का शौर्य

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

परेड में छह राफेल विमानों को वज्रांग फॉरमेशन में शामिल किया गया है। वहीं, त्रिशूल फॉरमेशन में तीन सू-30 विमान विक फॉरमेशन में उड़ान भरते हैं। विजय फॉरमेशन में एक रफाल 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए 300 मीटर की ऊंचाई पर कर्तव्य पथ के वॉटर चैनल पर जाते हैं। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सेना की टुकड़ी 61 कैवेलरी की रहीं। यह दुनिया की एकमात्र एक्टिव घुड़सवार सेना रेजिमेंट है।

महार रेजीमेंट ने किया मार्च – लेफ्टिनेंट कैप्टन अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में महार रेजीमेंट के दल ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके बाद जम्मू कश्मीर राइफल्स की टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मेजर विक्रमजीत सिंह ने किया। रेजीमेंट का युद्धघोष दुर्गा माता की जय है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments