HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में 4 बजे तक 56.81% वोटिंग, जानें जिलेवार आंकड़े

उत्तराखंड में 4 बजे तक 56.81% वोटिंग, जानें जिलेवार आंकड़े

Uttarakhand News | एक तरफ उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के लिए वोटिंग जारी है, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं को मतदान सूची में अपने नाम नहीं मिल रहे है। प्रदेश में ऐसे कई मामले जगह-जगह से सामने आ रहे है। बहरहाल उत्तराखंड निकाय चुनाव में 4 बजे तक 56.81 फीसदी वोटिंग हुई है। जिसमें अल्मोड़ा में 56.01, बागेश्वर में 57.71, चमोली में 58.92, चंपावत में 56.76, देहरादून में 51.56, हरिद्वार में 60.85, नैनीताल में 55.03, पौड़ी में 52.01, पिथौरागढ़ में 55.34, रुद्रप्रयाग में 62.72, टिहरी में 53.63, उधम सिंह नगर में 59.08, उत्तरकाशी में 58.12 फीसदी वोटिंग हुई है। News Group Click Now

नैनीताल-हल्द्वानी में 4 बजे तक 55.03% मतदान

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम – 51.21%
नगर पालिका परिषद, नैनीताल – 44.17%
नगर पालिका परिषद, रामनगर – 51.98%
नगर पालिका परिषद, भवाली – 55.78%
नगर पालिका परिषद, भीमताल – 56.02%
नगर पालिका परिषद, कालाढूंगी – 58.05%
नगर पंचायत, लालकुआं – 68.01%

चमोली में 4 बजे तक 58.92% मतदान

न.पा. गोपेश्वर -57.13 %
न.पा. कर्णप्रयाग – 53.01 %
न.पा. गौचर -56.61 %
न.पा. ज्योतिर्मठ -54.97 %
न.पा. नंदानगर -79.47 %
न.पा. थराली -40.78 %
न.पा. पीपलकोटी -65.89 %
न.पा. नंदप्रयाग -66.62 %
न.पा. गैरसैंण -60.75%
न.पा. पोखरी -54.08%

बागेश्वर में 4 बजे तक 57.71% मतदान

नगर पालिका बागेश्वर – 54.18%
नगर पंचायत कपकोट – 65.70%
नगर पंचायत गरुड़ – 66.37%

उत्तरकाशी में 4 बजे तक 58.12% मतदान

नगर पालिका बाराहाट उत्तरकाशी- 48.52 %
नगर पालिका चिन्यालीसौड़- 57.55 %
नगर पालिका बड़कोट 45.97 %
नगर पंचायत नौगांव 72.53%
नगरपालिका पुरोला 66.02 %

देहरादून में 4 बजे तक 51.56% मतदान; रुद्रप्रयाग जिले में 4 बजे तक 62.72% मतदान

नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 55.33%
नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 48.52%
नगर पालिका परिषद विकासनगर: 57.31%
नगर पालिका परिषद मसूरी: 57.39%
नगर निगम ऋषिकेश: 49.1%
नगर निगम देहरादून: 45.68%
नगर पालिका परिषद डोईवाला: 47.62%

पौड़ी जनपद की 7 निकायों में शाम 4 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम श्रीनगर में 57.22 फीसदी, कोटद्वार में सबसे कम 38.2 फीसदी मतदान हुआ।

हरिद्वार में 4 बजे तक 60.85% मतदान

हरिद्वार में शाम चार बजे तक 60.85 फीसदी मतदान हुआ है। लक्सर नगर पालिका में 62.80, सुल्तानपुर नगर पंचायत में 73.30 फीसदी वोटिंग हुई है।

मतदाता सूची से गायब हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का नाम

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मतदान सूची में नाम नहीं मिलने से मनपसंद प्रत्याशी को वोट नहीं कर पाए। तो वहीं कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची से गायब है। गरिमा का कहना है कि उनका और उनके परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी वोटिंग की थी। लेकिन उनका नाम इस बार की निकाय चुनाव की सूची से गायब है। इसी तरह दून अस्पताल के पूर्व एमएस डॉक्टर केसी पंत भी एक से दूसरे बूथ के चक्कर काटते दिखाई दिए। उनका कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एमकेपी कॉलेज में अपना वोट कास्ट किया था। अब उनका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं मिल पा रहा है। उनके परिवार में चार सदस्य हैं, किसी का भी नाम मतदाता सूची में उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ऐसे कई मामले में प्रदेश में सामने आ रहे है। पूरी खबर Click

पौड़ी नगर पालिका में तो गजब ही मामला सामने आया है, यहां नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड 5 में नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा मतदान के दिन हुआ। जब 9 और 10 साल के बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज मिले। जिसके तहत 10 साल की उम्र के कादिर को 29 साल का दिखाया गया है। जबकि, 9 साल की आफिया को बालिग दर्शाया गया है। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पूरी खबर Click

Uttarakhand : कहीं लोगों के नाम सूची से गायब, तो कहीं वोटर लिस्ट में नाबालिगों का नाम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments