HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : कल बंद रहेंगे बैंक, निजी प्रतिष्ठान, फैक्टियों में रहेगी छुट्टी,...

Uttarakhand : कल बंद रहेंगे बैंक, निजी प्रतिष्ठान, फैक्टियों में रहेगी छुट्टी, संशोधित आदेश जारी

Uttarakhand News | उत्तराखंड में निकाय चुनाव का शोरगुल 21 जनवरी की शाम 5 बजे थम गया। ऐसे में अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। निकाय चुनाव के लिए कल 23 जनवरी को मतदान होना है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए उत्तराखंड सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने संशोधित आदेश जारी किया है। दरअसल, इससे पहले 10 जनवरी को जारी किए गए आदेश में प्रदेश के नगर निकाय क्षेत्रों में ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

मतदान दिवस यानी 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश को लेकर 21 जनवरी को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 (1881 का एक्ट संख्या-26) की धारा 25 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए, राज्य में मौजूद सभी केंद्रीय और राजकीय कार्यालय /शैक्षणिक संस्थानों /अर्द्ध-निकायों /वाणिज्यिक /निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य में मौजूद सभी बैंक कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। लिहाजा, इनमें काम करने वाले सभी कर्मचारियों को मतदान दिवस 23 जनवरी 2025 को सवेतन सार्वजनिक अवकाश को मंजूरी दी है।

 

Uttarakhand: New order issued on public holiday of 23 January

Uttarakhand : गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला फार्मासिस्ट की मौत

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments