HomeCrimeUP News : मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फरवरी में होनी थी...

UP News : मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फरवरी में होनी थी दोनों की शादी

ADVERTISEMENTSAd

UP News | कानपुर में एक युवक ने अपनी मंगेतर की शादी से पहले गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। युवक और युवती दोनों 2 साल से लिव इन में रह रहे थे। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं हत्या के बाद पुरोहित घर से भागते समय CCTV में कैद हुआ है। आज यानी रविवार को पोस्टमार्टम होगी। आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

ब्यूटी पार्लर संचालिका और पुरोहित ने दंपती बनकर लिया था किराए पर कमरा

शुक्लागंज के ब्रम्हनगर में रहने वाले अजय मिश्रा पूजा-पाठ कराता है। इससे पहले वह पी-रोड स्थित एक मंदिर में भी पुजारी था। चोरी के आरोप में वहां से निकाल दिया गया था। अजय मिश्रा ने 8 महीने पहले गड़रिया मोहाल की राजकुमारी शर्मा के घर में किराए का कमरा लिया था। अजय का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इसके साथ ही चमनगंज निवासी एक विधवा महिला प्रिया कठेरिया (32) से प्रेम संबंध था। प्रिया को पत्नी बताकर दोनों बगैर शादी किए लिव इन 2 साल से रह रहे थे। प्रिया और अजय की फरवरी में शादी होनी थी। रोज की तरह शनिवार को भी प्रिया अजय से मिलने कमरे पर पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। इस दौरान चीखपुकार के बीच गोली चली और फिर एकदम से सन्नाटा छा गया।

मकान मालकिन पहुंची तो देखा प्रिया खून से लथपथ पड़ी थी

मकान मालकिन राजकुमारी ने कमरे में आकर देखा तो प्रिया खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। जबकि अजय मिश्रा नंगे पैर वहां से भाग रहा था। सूचना पर हरबंशमोहाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिया को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक ने मौके पर घंटों जांच पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रिया के परिजनों की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।

प्रिया के पति की हो चुकी है मौत, अजय का पत्नी से चल रहा तलाक केस

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया- प्रिया के पति की 2022 में मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह अपने 2 साल के बेटे के साथ मायके में रहती है। मर्डर के बाद प्रिया का भाई राहुल और परिवार के अन्य लोग उर्सला अस्पताल पहुंचे थे। भाई ने बताया- छोटी बहन आरती की फरवरी में शादी होनी है। इसी शादी समारोह में प्रिया और अजय की भी शादी की तैयारी चल रही थी। उधर अजय मिश्रा का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। दोनों शादी की तैयारी में थे, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि विवाद चरम पर पहुंच गया और अजय ने प्रिया की गोली मारकर हत्या कर दी।

CCTV में भागते हुए कैद हुआ अजय

मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची तो मकान मालकिन ने बताया कि मर्डर के बाद अजय मिश्रा मौके से भाग निकला था। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की जांच की तो इस बात की तस्दीक हो गई कि मर्डर अजय ने ही किया है। इसके बाद मौके से भागते हुए भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। मकान मालकिन ने बताया- दोनों ने दंपती बनकर किराए का कमरा लिया था। बीते दो महीने से दोनों में जमकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच इतनी मारपीट होती थी कि उन्होंने कमरा खाली करने को कह दिया था। मकान मालकिन की मानें तो ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रिया के चरित्र पर अजय संदेह करता था। प्रिया से एक दिन पहले ही दो युवक कमरे के बाहर मिलने आए थे। इसी बात को लेकर शनिवार को अजय और प्रिया के बीच कहासुनी हुई और अजय ने उसका मर्डर कर दिया।

US Nagar : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments