HomeBreaking Newsतस्वीरों में देखिए महाकुंभ का पहला स्नान, अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं...

तस्वीरों में देखिए महाकुंभ का पहला स्नान, अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 | महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। दोपहर 2 बजे तक 44 घाटों पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जा रही है। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। WhatsApp News Group Join Click Now

ADVERTISEMENTSAd Ad

महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए भारत के कोने-कोने से ही नहीं, विदेश से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भीड़ इतनी है कि कई लोग अपने से बिछड़ गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। आज पौष पूर्णिमा पर भोर में 12 डिग्री टेम्परेचर के बीच पहला स्नान शुरू हुआ। संगम नोज पर गंगा मइया की जय-जय करते हुए हर घंटे करीब 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। स्नान के बाद ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- पानी ठंडा है, लेकिन दिल गर्मजोशी से भरा है। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिसकर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

प्रयागराज महाकुंभ : स्नान के लिए जबरदस्त भीड़, अब तक 60 लाख लोग कर चुके स्नान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments