अल्मोड़ा: फिर धर दबोचा 03.63 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर

0
फिर धर दबोचा 03.63 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ चले अभियान के तहत एक और नशा तस्कर को धर दबोचा है। उसके कब्जे से करीब 03.63 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। जिसके गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम साझा टीम ने चेकिंग के दौरान यहां एनटीडी के पास स्थित गंगनाथ मंदिर के समीप 24 वर्षीय युवक अंकित उपाध्याय पुत्र बसन्त बल्लभ उपाध्याय निवासी नंदी गांव, कठपुड़ियाछीना, जनपद बागेश्वर हाल निवासी एनटीडी अल्मोड़ा की शक होने पर तलाशी ली। इस तलाशी में उसके कब्जे से 12.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और कोतवाली अल्मोड़ा में उसके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 3,63,900 रुपये है और इस युवके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत हुआ है। संयुक्त टीम में अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह समेत कांस्टेबल विमल टम्टा, राकेश भट्ट, राजेश भट्ट व इरशाद उल्ला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS