HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मेयर प्रत्याशी भैरव के लिए मांगे वोट, कांग्रेस टोलियों की घर—घर...

अल्मोड़ा: मेयर प्रत्याशी भैरव के लिए मांगे वोट, कांग्रेस टोलियों की घर—घर दस्तक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम चुनाव के लिए अपने मेयर पद के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के पक्ष में आज भी कांग्रेसजनों का प्रचार अभियान जारी रहा। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की अलग—अलग टोलियों ने अलग—अलग मोहल्लों में दस्तक दी और कांग्रेस की योजनाओं व विचारधारा की जानकारी देते हुए मेयर पद के लिए भैरव गोस्वामी के लिए वोट मांगे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ब्राइटन कार्नल व आकाशवाणी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्रचार कार्य किया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, डॉ. मनोज जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, पीताम्बर पांडे, अख्तर हुसैन, पूरन नाथ गोस्वामी, अंबी राम, बृजेश पांडे, राहुल गोस्वामी, शुभम मेहरा, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, अनिल जोशी, अमित बिष्ट, अमन, देव मिश्रा, बाल विक्रम रावत, गीता मेहरा, गीता पांडे, फेमिना खान, मदन डांगी, गोविंद मेहरा व वीरेंद्र बंगारी आदि शामिल थे। कांग्रेस जनों ने हर मोहल्ले में घर—घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा।

इनके अलावा इंद्रा कॉलोनी में संजू सिंह के नेतृत्व में शशांक तिवारी, अभिषेक तिवारी, विक्रम मेहता, शिवम पंत, पंकज कार्की, नितिन रावत, मोहन देवली, सूरज कार्की, प्रकाश कार्की, दिलजोत सिंह आनंद व सिमरजीत सिंह आनंद तथा दुगालखोला और करबला क्षेत्र में धीरज गैलाकोटी व सूरज वाणी के नेतृत्व में आशीष भारती, ज़मान बिष्ट, बलवंत राणा, गोपाल तिवारी, नीरज बोरा, गोपाल मेहरा, अमन अधिकारी, मुकुल जोशी, गोलू फरत्याल, यश बिष्ट, दीपक बिष्ट व प्रशांत टम्टा ने प्रचार कार्य किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments