HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने किया मेयर पद नामांकन

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने किया मेयर पद नामांकन

हल्द्वानी | निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। मेयर पद पर नामांकन से पहले ललित जोशी ने गुरुद्वारा और मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। ढोल नगाड़ों के साथ स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर ललित जोशी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं अब से कुछ देर बाद भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट भी कार्यकर्त्ताओं के साथ नामांकन करने पहुंच रहे है।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह भाजपा के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के साथ महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे। और कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। और इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी। और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।

इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के सम्मानित अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया सहित समस्त सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसजन, समर्पित कार्यकर्ता एवं सम्मानित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने किया मेयर पद नामांकन

छात्र नेता से शुरू हुआ ललित जोशी का राजनीति सफर

ललित जोशी का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से लेकर राज्य आंदोलनकारी और एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्यमंत्री तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े तमाम आंदोलनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह पिछले 32 सालों से राजनीति में अपनी संघर्षों के बलबूते कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। 23 नवंबर 1971 को हल्द्वानी में जन्मे ललित जोशी 32 सालों से राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ललित जोशी 1991 में एनएसयूआई के सचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा इसके बाद उन्होंने छात्र संघ और कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई।

साल 1995 में एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र संघ के सचिव, साल 1998-99 छात्र संघ अध्यक्ष, जबकि साल 1999-2000 तक छात्र महासंघ कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक समर्पित राज्य आंदोलनकारी के रूप में पहचान मिली। ललित जोशी कांग्रेस के एक कर्मठ सिपाही के तौर पर पिछले 32 सालों से काम करते आ रहे हैं। वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव के अलावा कई पदों पर बन रहे। यही नहीं साल 2003 से 2006 तक कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष/प्रबंधन प्रमुख रहे। कांग्रेस ने ललित जोशी पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस के उम्मीद पर कितना खरा उतरते हैं यह 25 जनवरी को ही पता चलेगा।

 

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments