HomeAccidentSouth Korean Plane Crash, Update : 179 यात्रियों की मौत, सिर्फ 2...

South Korean Plane Crash, Update : 179 यात्रियों की मौत, सिर्फ 2 बचे

पक्षियों के झुंड से हुई थी टक्कर

लैंडिंग की कोशिश में प्लेन के हुए टुकड़े

South Korean Plane Crash
South Korean Plane Crash

CNE DESK / दक्षिण कोरिया में रविवार को हुई वीमान दुर्घटना का लेटस्ट अपडेट आया है। जिसमें बताया गया है कि 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराया। इस हादसे में 179 यात्रियों की मौत पक्षियों के झुंड से टक्कर के बाद बेली लैंडिंग की कोशिश में हुई। इस दौरान प्लेन के दो टुकड़े हुए और बाद में आग लग गई।

ADVERTISEMENTSAd

South Korean Plane Crash

ज्ञात रहे कि दक्षिण कोरिया में रविवार को 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराया। कोरिया हेराल्ड ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान दूसरी बार उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट का चक्कर लगाने के बाद विमान को लैंडिंग गियर को पूरी तरह से फैलाए बिना इमरजेंसी बेली लैंडिंग कराने की कोशिश की गई। इसके बाद विमान टूटकर टुकड़ों में बिखर गया। दुर्घटना स्थल से धुएं का घना गुबार उठने लगा। अब तक सिर्फ एक यात्री और एक चालक दल के सदस्य को बचाया जा सका है, बाकी सभी की मौत हो गई है।

बता दें कि विमान में 175 यात्री और क्रू मेंबर के 6 सदस्य सवार थे। यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरियाई नागरिक और 2 अन्य के पास थाई पासपोर्ट मिले। हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे जाकर एक फेंसिंग से टकरा जाता है। टकराने के बाद विमान में एक जोरदार धमाका होता है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं। टकराने के तुरंत बाद ही विमान में आग लग जाती है। बताना चाहेंगे कि विमान हादसे के बाद अलग—अलग सूचनाएं प्रसारित होती रहीं। पहले यही कहा गया था कि इस हादसे में अधिकांश लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन जब अब हकीकत सामने आ गई है तो हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments