HomeBreaking Newsडॉ. कविता रावत बिहार विश्वविद्यालय आयोग में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. कविता रावत बिहार विश्वविद्यालय आयोग में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

✒️ 15 से अधिक शोधपत्र हो चुके हैं प्रकाशित

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल निवासी डॉ. कविता रावत का बिहार राज्य विश्वविद्यालय आयोग, पटना द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

डॉ. कविता रावत ने रसायन विज्ञान मे प्रथम श्रेणी मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर से उत्तीर्ण की तथा रसायन विज्ञान विषय मे नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। उन्होंने अपना शोध कार्य गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से किया। डॉ. ​कविता रावत के 15 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय जनरलों मे प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय सेमिनारों में अपना शोध कार्य भी प्रस्तुत किया है।

वर्तमान में नैनीडांडा महाविद्यालय में कार्यरत

वर्तमान में डॉ. कविता रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व में उन्होंने राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में भी अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्य किया। उनके पिता सेना से सेवानिवृत, माता ग्रहणी, एक भाई एनटीपीसी तथा दूसरा भाई वायु सेवा में कार्यरत है। डॉ. कविता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार जनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments