हल्द्वानी शहर में पोलों पर लगी स्ट्रीट लाईटों पर चोरों की नजर

0
हल्द्वानी शहर में पोलों पर लगी स्ट्रीट लाईटों पर चोरों की नजर

Haldwani News | हल्द्वानी शहर को रोशन करने के लिए पोलों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें गायब हो रही है, मुखानी थाना क्षेत्र में तमाम पोलों से 50 स्ट्रीट लाइट गायब होने से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी नगर निगम और स्ट्रीट लाइट संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।


ADVERTISEMENTS

नगर निगम के प्रकाश निरीक्षक डूंगर सिंह परमान और ईईएसएल सहायक दीपक जोशी ने संयुक्त रूप से मुखानी थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया है कि 19, 20 व 21 दिसंबर को नगर निगम व ईईएसएल ने शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 37 से वार्ड नंबर 54 तक अधिकांश जगह स्ट्रीट लाइटें गायब मिलीं। कुल 50 स्ट्रीट लाइटें कम पाई गई हैं। इसकी सूचना निगम के उच्च अधिकारियों को भी दी गई। मुखाना थाना प्रभारी विजय मेहता के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। वार्डों में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांचकर चोरों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों लोगों ने जिलाधिकारी से वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की शिकायत की थी। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने वार्डों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट ठीक करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस दौरान कई वार्डों से एलईडी लाइट विद्युत पोलों से गायब मिली।

हनीमून से लौटते ही युवक की मौत, 12 दिन पहले हुई थी शादी

उत्तराखंड : PCS अधिकारियों के तबादले, रिंकु बिष्ट बने डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1