उत्तराखंड : PCS अधिकारियों के तबादले, रिंकु बिष्ट बने डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा

0
उत्तराखंड : PCS अधिकारियों के तबादले, रिंकु बिष्ट बने डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा

देहरादून | उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए है, कार्मिक विभाग ने कुल 7 पीसीएस अफसरों के पदों में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार राज्य के कुल 7 पीसीएस अधिकारियों से मौजूदा जिम्मेदारियां वापस लेते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई है। इस सूची के बाद देहरादून नगर निगम को अपर नगर आयुक्त के रूप में नया अफसर मिला है।


ADVERTISEMENTS

पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल से हटाकर अपर आयुक्त आबकारी बनाया गया है। वीर सिंह बुदियाल से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून वापस लेकर उन्हें शासन में अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। मोहन सिंह बर्निया से अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इन्हें पिछली सूची में ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर बेहद अहम जिम्मेदारी मिली थी।

हेमंत कुमार वर्मा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है। इससे पहले हेमंत कुमार अपर जिलाधिकारी चंपावत की जिम्मेदारी देख रहे थे, जिसे शासन ने वापस ले लिया है। उत्तम सिंह चौहान से सचिव हरिद्वार विकास प्राधिकरण, अपर मेलाधिकारी कुंभ की जिम्मेदारी वापस ली है और उन्हें अब अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया है। जयवर्धन शर्मा को अपर जिलाधिकारी चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। रिंकु बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाया गया है।

PCS TRA

हनीमून से लौटते ही युवक की मौत, 12 दिन पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1