HomeUttar Pradeshगैस गीजर से 12वीं की छात्रा की मौत, दम घुटने से बाथरूम...

गैस गीजर से 12वीं की छात्रा की मौत, दम घुटने से बाथरूम में बेहोश हुई माही

UP News | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गैस गीजर से 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बाथरूम में नहाते-नहाते दम घुटने से बेहोश हो गई।​​​​​ मां डेयरी से दूध लेने गई थीं। दूध लेकर आईं तो बेटी को आवाज देने लगी। कोई जवाब नहीं मिला, तो बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा तो बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना क्वार्सी थाना के कुलदीप विहार इलाके में गुरुवार को हुई। शुक्रवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इन दिनों घर पर ही पढ़ाई कर रही थी माही

कुलदीप विहार के गली नंबर-3 निवासी अतुल सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इस समय उनकी तैनाती बहादुरगढ़ में है। उनका परिवार मूल रूप से जवां के गांव सुनैना का रहने वाला है। अतुल की बेटी माही (16) विजडम पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। इस साल उसकी बोर्ड परीक्षाएं थीं। वह परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी। स्कूल नहीं जा रही थी। घर पर ही तैयारी कर रही थी। गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे उनकी मां रीना देवी क्यामपुर मोड़ स्थित डेयरी से दूध लेने चली गईं। उस समय माही घर पर अकेली थीं। वह बाथरूम में नहाने चली गईं। उन्होंने गैस गीजर ऑन कर दिया। गैस गीजर के कारण उसका दम घुटा और मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी की मौत के बाद सदमे से शुक्रवार शाम को मां की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद घरवालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

गैस गीजर क्यों जानलेवा, पढ़िए-

गैस गीजर LPG गैस सिलेंडर से चलते हैं। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। ये गीजर बाथरूम से बाहर ही लगवाए जाते हैं। बाथरूम में ये गीजर लगवाने के लिए वेंटिलेशन की व्यवस्था भी जरूर करें। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है, उसे ऑन करते ही बाथरूम में तुरंत न जाएं।

दिमाग को डेड कर देती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस

गैस वाले गीजर से लीकेज होने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस बाथरूम में मौजूद व्यक्ति को पहले बेहोश करती है। फिर उसके दिमाग पर असर करती है। ये सब इतनी जल्दी होता है कि शरीर को कुछ महसूस भी नहीं होता। अगर, 5 मिनट से ज्यादा देर तक व्यक्ति बाथरूम में गैस के बीच में रह जाए तो ब्रेन डेड होने की संभावना रहती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments