HomeBreaking Newsदर्दनाक : पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ फंदे...

दर्दनाक : पति से झगड़े के बाद तीन बच्चों के साथ फंदे पर झूल गई मां

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/यूपी के प्रतापगढ़ क्षेत्र में कोतवाली देहात के भदोही गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गृह कलह से परेशान एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली। एक साथ घर के चार सदस्यों की मौत से हर कोई हैरान है।

जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक जब महिला का कमरा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। सुबह 9 बजे दरवाजे को तोड़ा गया। जब लोग भीतर दाखिल हुए तो उन्होंने साड़ी के एक फंदे से लटकी हुई कोमल और उसके बेटे रौनक को देखा, जबकी दूसरे फंदे में दोनों बेटियां उजाला और लक्ष्मी लटकी हुई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामला पति—पत्नी में हुई नोकझोंक का लग रहा है। आवेश में आकर महिला ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

शराब का आदि है मृतका का पति

बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात के भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा पुत्र रामबरन शराब का आदी है। वह आये दिन शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता है। इससे परेशान होकर पत्नी दुर्गेश्वरी (30 साल) ने अपने डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों लक्ष्मी, उजाला व बेटे रौनक के साथ कमरे में स्वयं को बंद कर लिया। छत के सहारे फांसी का फंदा लगाकर पहले बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे से झूल गई। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर दुर्गेश्वरी की सास कमरा खुलवाने गई। आवाज देने पर कमरा न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया। गेट तोड़कर लोग अंदर घुसे तो नजारा देखकर हैरान हो गए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments