HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जोरदार नारेबाजी के साथ उपपा व सहयोगियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा: जोरदार नारेबाजी के साथ उपपा व सहयोगियों ने किया विरोध प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✍️ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, बर्खास्तगी की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ आज यहां उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं उसके सहयोगी संगठनों ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

उपपा के साथ दलित आंदोलन के कार्यकर्ता ‘महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘संविधान के शिल्पी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे गुंजायमान करते हुए दोपहर यहां शिखर तिराहे पर पहुंचे। जहां नुक्कड़ सभा हुई और इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका गया। आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर भय व नफरत का व्यापार कर रही है, जिससे पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने सांप्रदायिक एजेंडे से देश का सौहार्द बिगाड़ कर उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों को अपने चहेतों को सौंप रही है। उन्होंने कहा कि उपपा के दलित नेता जगदीश चंद्र की निर्मम हत्या के बावजूद भाजपा नेता और सरकार के किसी प्रतिनिधि ने संवेदना के दो शब्द कहने की ज़रूरत भी महसूस नहीं की जो उनके जातीय द्वेष का प्रमाण है।

सभा को संबोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम ने कहा कि उत्तराखंड का शिल्पकार समाज डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर नहीं सह सकता और उसका माकूल जवाब देने को तैयार है। पुतला फूंकने में एडवोकेट जीवन चंद्र, एडवोकेट पान सिंह बोरा, एडवोकेट गोपाल राम, एडवोकेट भारती, उपपा की किरन आर्या, चंपा सुयाल, राजू गिरी, यशपाल, महेश, उपपा नगर अध्यक्ष हीरा देवी, नईम खान, कृष्णा आर्या, मदन राम, पूर्व जिलेदार गोपाल राम, कैलाश राम, राजेश प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रकाश चंद्र, शिक्षाविद चंद्रशेखर बनकोटी, प्रेम चंद्र समेत अनेक लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments