HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 9वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म; पिता...

हल्द्वानी : 9वीं क्लास की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म; पिता फरार

ADVERTISEMENTSAd

Haldwani News | हल्द्वानी में एक नाबालिग मां बन गई। उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। किशोरी के शिशु को जन्म देने के बाद किशोरी और उसकी मां परेशान हैं। वहीं किशोरी का पिता घर से फरार है। उधर परिजनों की ओर से शिकायत न होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी की ओर से मिली प्राथमिक सूचना रिपोर्ट पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में ही रखा गया है। मां-बेटी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।

मुरादाबाद निवासी एक महिला अपने पति, तीन पुत्री और एक बेटे के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रह रही है। महिला का पति शराब का आदि है। उधर महिला घरों में काम करके अपनी लड़कियों को एक अच्छे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। आठ दिसंबर को महिला की 16 साल की बेटी जो मुखानी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।

बताया जा रहा कि 18 दिसंबर को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसको अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने किशोरी का गर्भवती होना बताया। डॉक्टरों ने किशोरी को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहां सामान्य प्रसव से किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने किशोरी का आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट मांगे तो पता चला कि छात्रा नाबालिग है और उसकी उम्र मात्र 16 साल है। इस मामले में सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने मुखानी थाने को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान न तो छात्रा ने न ही उसकी मां ने पुलिस को कोई जानकारी दी।

उधर एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को सुशीला तिवारी के एनआईसीयू में रखा गया है। पिता घर से गायब है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

रामनगर : घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments