HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी को मिलेगा उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान

हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी को मिलेगा उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान

ADVERTISEMENTS

✒️ मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में भारत के कई प्रतिष्ठित मंचों में उत्तराखंड का मान बढ़ा चुकी हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 18 दिसम्बर को देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वस्तिका जोशी को सम्मानित किया जाएगा।

11 वर्ष की छोटी उम्र मे स्वस्तिका जोशी दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम नृत्य का दिल्ली, आगरा, शिमला, उज्जैन, गाज़ियाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, हल्द्वान, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर प्रदर्शन कर चुकी है। स्वस्तिका 6 वर्ष की उम्र से भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रतिष्ठित गुरु शुभम खोवाल से लेना शुरू किया। वहीं 7 वर्ष की आयु से वायलिन वादन की प्रारंभिक शिक्षा आचार्य हरीश चंद्र पंत से प्राप्त करने के उपरांत दिल्ली में वरिष्ठ गुरु पंडित रवि शंकर प्रसन्ना से वायलिन की शिक्षा प्राप्त कर रही है।

स्वस्तिका जोशी हल्द्वानी के सेंट थेरेसा स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। हाल ही में स्वस्तिका को उत्तर प्रदेश सरकार के बनारस मे नमो घाट और अस्सी घाट में आयोजित कार्यक्रम में भरतनाट्यम की एकल प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। स्वस्तिका की नृत्य साधना के लिए कई मंचो पर सम्मानित भी किया गया है। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर तमाम लोगों ने बालिका को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments