HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सीएम के जन सम्पर्क अधिकारी बिष्ट...

हल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सीएम के जन सम्पर्क अधिकारी बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। देश का 74वां स्वाधीनता दिवस मीडिया सेन्टर में सादगी के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट एवं पत्रकारों के साथ सामुहिक रूप से सामाजिक दूरी के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय विष्ट ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है। जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी मे अपने सम्बोधन में गोविन्द सिंह बिष्ट ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही पत्रकारों की लेखनी, समाचार पत्रों, लेखकों एवं कवियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को स्वतन्त्रा दिवस की शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम में पत्रकार सुरेश पाठक,पंकज उप्रेती, गुरमीत सिंह, डा. जेडए वारसी, अंकित साह, विनोद काण्डपाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश गोस्वामी,हर्ष रावत,एमसी जोशी, आन सिंह, भुवन चन्द्र के अलावा अनेक पत्रकार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments